उत्तराखंड: यूटीयू में प्रवेश के लिए तैयारी, विवि ने संस्थानों से मांगा सीटों का विवरण, जल्द होगी काउंसलिंग





उत्तराखंड: उत्तराखंड के वीर माधो सिंह भंडारी उत्तराखंड प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (UTU) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की कवायद तेज कर दी है।


प्रवेश की कवायद


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसी क्रम में विश्वविद्यालय प्रशासन ने विभिन्न पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष और लेटरल एंट्री में प्रवेश के लिए काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू करने की आधिकारिक घोषणा कर दी है। इस संबंध में विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. राजेश उपाध्याय ने बताया कि काउंसलिंग प्रक्रिया को पारदर्शी और सुचारू बनाने के लिए सभी संबद्ध, निजी और स्ववित्तपोषित संस्थानों से सीटों का विवरण मांगा गया है। जिसमें संस्थानों को पोर्टल पर लॉगिन कर निर्धारित प्रारूप में सीटों का पूरा डेटा अपलोड करना होगा। पोर्टल पर अपलोड करने के साथ-साथ यही जानकारी ईमेल के जरिए भी विश्वविद्यालय को भेजनी होगी। विश्वविद्यालय प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि समय पर सीटों का सटीक विवरण मिलने से काउंसलिंग प्रक्रिया व्यवस्थित रहेगी।डॉ. उपाध्याय ने सख्त निर्देश दिए हैं कि यदि कोई संस्थान निर्धारित समय सीमा के भीतर विवरण उपलब्ध नहीं कराता है, तो इसके लिए संबंधित संस्थान स्वयं जिम्मेदार होगा।