UKPSC APS Exam 2024: अपर निजी सचिव के 99 पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर विज्ञप्ति/शुद्धिपत्र जारी, देखें

उत्तराखंड: उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग (UKPSC) ने अपर निजी सचिव परीक्षा–2024 को लेकर एक महत्वपूर्ण विज्ञप्ति/शुद्धिपत्र जारी किया है।

इतने पदों पर भर्ती

आयोग द्वारा 22 जुलाई 2026 को जारी इस अधिसूचना के माध्यम से भर्ती प्रक्रिया, पदों के आवंटन और आरक्षण के नियमों की स्थिति स्पष्ट की गई है। भर्ती प्रक्रिया कुल 99 पदों के सापेक्ष ही संचालित की जाएगी।
◦ ​उत्तराखण्ड सचिवालय: 96 पद
◦ ​उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग: 03 पद

भर्ती विज्ञापन

यह सीधी भर्ती विज्ञापन संख्या-A-1/E-3/DR(APS)/2024 (दिनांक 18 जुलाई 2024) के तहत निकाली गई थी। शासन के पत्र दिनांक 27 अप्रैल 2026 के क्रम में यह स्पष्ट किया गया है कि भर्ती प्रक्रिया मूल विज्ञापन में घोषित पदों के सापेक्ष ही संपादित होगी। दिव्यांग उपश्रेणियों हेतु पदों का चिन्हांकन एवं आरक्षण आयोग द्वारा निर्गत संशोधित विज्ञप्ति (दिनांक 12 अगस्त 2024) के अनुसार रहेगा, जबकि शेष पदों के लिए कार्यवाही मूल विज्ञापन (18 जुलाई 2024) की शर्तों के आधार पर की जाएगी।