UKSSSC अपडेट: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने टाली 3 मई को होने वाली यह परीक्षा, देखें

उत्तराखंड: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए जरूरी खबर सामने आई है।

यह परीक्षा टली

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आयोग ने आगामी 3 मई, 2026 को प्रस्तावित समूह ‘ग’ के पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया है। जिसमें विशेष तकनीकी अर्हता (विभिन्न विभाग) के अंतर्गत समूह ‘ग’ के रिक्त 57 पदो के लिए यह परीक्षा आयोजित होनी थी। जो अगले आदेशों तक स्थगित की गई है। आयोग द्वारा जारी आधिकारिक संवाद संख्या 313/अधियाचन/2026 के अनुसार, परीक्षा को किन्हीं “अपरिहार्य कारणों” के चलते टाला गया है। अन्य अपडेट्स के लिए नियमित रूप से आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.sssc.uk.gov.in देखते रहें।