भारत में बेरोजगारी‌ की मार, 83% युवा है बेरोजगार, ILO की रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे

देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। भारत देश बेरोजगारी एक बहुत बड़ा चिंता का विषय है। इसी बीच इंटरनेशनल लेबर ऑर्गनाइजेशन (ILO) की एक रिपोर्ट सामने आई है।

बेरोजगारी में बड़ी संख्या में युवा शामिल

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस रिपोर्ट में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं‍। इस रिपोर्ट में भारत की बेरोजगारी की जानकारी सामने आई है। सामने आई इस रिपोर्ट के मुताबिक भारत में 100 लोग बेरोजगार हैं, तो उसमें से 83 लोग युवा हैं। इसमें भी अधिकतर युवा शिक्षित हैं। जिनकी कम से कम 10वीं तक की शिक्षा हुई है‌। भारत की लगभग 27 प्रतिशत आबादी युवा है। जिसमें बड़ा हिस्सा बेरोजगार है। जो एक बहुत बड़ा चिंता का विषय है।

बेरोजगारी में हुआ इजाफा

आईएलओ की रिपोर्ट में ये भी सामने आया है कि देश के कुल बेरोजगार युवाओं में पढ़े-लिखे बेरोजगारों की संख्या भी सन 2000 के मुकाबले अब डबल हो चुकी है। साल 2022 में ये बढ़कर 65.7 प्रतिशत हो गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ राज्यों में रोजगार की स्थिति काफी दयनीय है। जिसमें राज्य बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, मध्य प्रदेश, झारखंड और छत्तीसगढ़ शामिल हैं।