केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने सिलक्यारा सुरंग के 12 ‘रैट माइनर्स’ को किया सम्मानित, मिला ‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ सम्मान


देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को उत्तराखंड की सिलक्यारा सुरंग हादसे में फंसे मजदूरों की जान बचाने वाले 12 रैट माइनर्स (चूहेदानी खनन विशेषज्ञ) को सम्मानित किया।

किया सम्मानित

जिस पर इन्हें‘सर्वोत्तम जीवन रक्षा पदक’ से सम्मानित किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नवंबर 2023 में उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के कारण 41 श्रमिक 17 दिनों तक अंदर फंसे रहे थे। इन रैट माइनर्स ने अपनी जान जोखिम में डालकर अत्यंत संकरे और खतरनाक मलबे के बीच से रास्ता बनाया, जिससे सभी 41 श्रमिकों को सुरक्षित बाहर निकाला जा सका। मंत्री नितिन गडकरी ने इस बचाव अभियान को देश के सबसे चुनौतीपूर्ण अभियानों में से एक बताया, जिस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद उच्चतम स्तर पर लगातार नजर रखी।