संयुक्त राष्ट्र ने एक रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट हाल ही में जारी की गई है। इस रिपोर्ट में दुनिया में सबसे खुशहाल देश फिनलैंड है। फिनलैंड को ये खिताब लगातार पांचवी बार मिला है। फिनलैंड और डेनमार्क दुनिया के सबसे खुशहाल देशों में शामिल हैं। फिनलैंड और डेनमार्क के बाद आइसलैंड, स्विटजरलैंड और नीदरलैंड दुनिया भी दुनिया के टॉप-5 में खुश देशों में शामिल हैं।
वर्ल्ड हैप्पीनेस टेबल-
इस सूची में अमेरिका 16वें और ब्रिटेन को 17वें पायदान पर रखा गया है। वहीं, सर्बिया, रोमानिया, बुल्गारिया की रैंकिंग में सुधार देखा गया है। भारत की बात की जाए तो पिछले साल इस लिस्ट में 139वें नंबर पर था। इस बार भारत 3 पायदान की छलांग लगाते हुए 136वें नंबर पर पहुंच गया है। इसके अलावा रिपोर्ट में अफगानिस्तान दुनिया का सबसे दुखी देश है। वही लेबनान भी नाखुश देशों की सूची में शामिल हुआ है। जारी हुई वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट में सर्बिया, बुल्गारिया और रोमानिया में वेलबीइंग में सबसे अधिक वृद्धि दर्ज की गई है। वही वर्ल्ड हैप्पीनेस टेबल में सबसे बड़ा फॉल लेबनान, वेनेजुएला और अफगानिस्तान में दर्ज किया गया है।
