UPPSC PCS 2024 का अंतिम परिणाम जारी, नेहा पांचाल ने किया टॉप, टॉप-10 में 6 बेटियां शामिल

​देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं।‌उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) ने रविवार को सम्मिलित राज्य/प्रवर अधीनस्थ सेवा (PCS) परीक्षा 2024 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

यह परिणाम घोषित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इस बार के नतीजों में बेटियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टॉप-10 सूची में कुल 6 महिलाओं ने अपनी जगह बनाई है। वहीं नेहा पांचाल ने टाॅप किया है।
प्रमुख टॉपर्स की सूची:
• ​नेहा पांचाल (प्रथम स्थान)
• ​अनन्या त्रिवेदी (द्वितीय स्थान)
• ​अभय प्रताप सिंह (तृतीय स्थान)
​चौथे से सातवें स्थान पर क्रमशः अनामिका मिश्रा, नेहा सिंह, दीप्ति वर्मा और पूजा तिवारी ने सफलता हासिल की है।

इतने पदों पर भर्ती

वहीं 947 रिक्तियों के सापेक्ष 932 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। सफल उम्मीदवारों में 613 पुरुष और 319 महिलाएं शामिल हैं। उपयुक्त उम्मीदवार न मिलने के कारण एस्टेट ऑफिसर का 1 और मैनेजर के 14 पद (कुल 15) खाली रह गए हैं, जिन्हें आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्य परीक्षा 29 जून से 2 जुलाई 2025 तक आयोजित हुई थी, जिसका परिणाम 4 फरवरी 2026 को आया था। इंटरव्यू प्रक्रिया 26 फरवरी से 23 मार्च 2026 तक चली। आयोग के सचिव अशोक कुमार ने बताया कि यह चयन कुल 24 प्रकार की सेवाओं के लिए किया गया है। कोर्ट के आदेशानुसार कुछ अभ्यर्थियों को प्रोविजनली इंटरव्यू में शामिल कर परिणाम को अंतिम रूप दिया गया है।