उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज क्षेत्र में दो चचेरे भाइयों की रोडवेज बस की टक्कर से मौत हो गई। यह लोग दीपावली मेला देखकर बुधवार को घर लौट रहे थे तभी इनकी बाइक रोडवेज बस से टकरा गई जिसमें बीकॉम और डी फार्मा कर रहे दो चचेरे भाइयों की मौत हो गई। जबकि उसका एक दोस्त गंभीर रूप से घायल है। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गंगवार मेला देखकर वापस लौटने वक़्त हुआ हादसा
मंगलवार को मकसूदन पूर्व देवरनिया बरेली निवासी 20 वर्षीय संजय गंगवार और 19 वर्षीय सौरभ गंगवार तथा इनका दोस्त अभिषेक गंगवार मेला देखने के लिए यहां आए। जिसके बाद बुधवार को यह लोग अपने घर को जा रहे थे। बाजपुर- सितारगंज हाईवे के पास रोडवेज बस से इनकी बाइक टकरा गई और तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। जिसके बाद आसपास के लोगों ने इन्हें सीएचसी सितारगंज में भर्ती कराया वहां पर डॉक्टर ने संजय और सौरभ को मृत घोषित कर दिया तथा अभिषेक को हायर सेंटर बरेली रेफर कर दिया गया।
घटना के बाद से ही संजय और सौरभ के परिवार में कोहराम मचा हुआ है।