उत्तराखंड: उत्तराखंड के सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक बनने का सपना देख रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर सामने आई है। उत्तराखंड बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन (UBSE) ने उत्तराखंड शिक्षक पात्रता परीक्षा (UTET 2026) के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू कर दिए हैं।
आवेदन शुरू
इसके लिए जो उम्मीदवार प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) या जूनियर (कक्षा 6 से 8) स्तर पर शिक्षक बनने की निर्धारित योग्यता रखते हैं, वे विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर बिना किसी देरी के अपना फॉर्म भर सकते हैं। जानकारी के अनुसार UTET 2026 की परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन मोड (OMR शीट पर) आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा को दो भागों (पेपर्स) में विभाजित किया गया है:
• पेपर-1 (प्राथमिक स्तर – कक्षा 1 से 5): प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक आयोजित होगी।
• पेपर-2 (उच्च प्राथमिक स्तर – कक्षा 6 से 8): जूनियर हाईस्कूलों के लिए होने वाली यह परीक्षा दोपहर 2:00 बजे से शाम 4:30 बजे तक चलेगी।
| आवेदन | निर्धारित तिथि / समय |
|---|---|
| ऑनलाइन अप्लाई करने की आखिरी तारीख | 3 अगस्त 2026 |
| ऑनलाइन फीस जमा करने का अंतिम मौका | 6 अगस्त 2026 (रात 11:59 बजे तक) |
| आवेदन में गलती सुधारने (Correction) का मौका | 8 अगस्त 2026 तक |
| परीक्षा की निर्धारित तिथि | 29 सितंबर 2026 (मंगलवार) |