अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग करते हुए रकम ऐंठने के सम्बन्ध में प्राप्त शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर खुलासे में जुटी कोतवाली मंगलौर पुलिस ने SHO अमरचंद शर्मा के इंटेलिजेंट नेतृत्व में सफलता हासिल करते हुए गिरोह से जुड़ी महिला व 02 अन्य अभियुक्तों को गिरफ़्तार करने में कामयाबी हासिल की।
अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में डालने एवं दुष्कर्म जैसे गम्भीर मुकदमें में फांसने की धमकी
मोटी उगाही की है
विवेचना के दौरान प्रकाश में आया कि उक्त घटना से सम्बन्धित गिरोह द्वारा अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में डालने एवं दुष्कर्म जैसे गम्भीर मुकदमें में फांसने की धमकी देकर सहारनपुर देवबंद में भी इसी तरह मोटी उगाही की है। जिसकारण इनका हौसला बढ़ गया।
तीनो शिकायतकर्ता को धमकाकर ₹ 1,50,000/- की नगदी वसूल रहे थे
दिनांक 02-02-2022 को गठित पुलिस टीम ने पेशे से वकील विजेंद्र कुमार चौहान निवासी हिम्मतनगर सहारनपुर, अभियुक्त जसपाल निवासी नागल सहारनपुर व हिम्मतनगर इंदिरा कॉलोनी, सहारनपुर निवासी महिला को जाल बिछाकर उस समय रंगे हाथों गिरफ्तार किया जब ये तीनो शिकायतकर्ता को धमकाकर ₹ 1,50,000/- की नगदी वसूल रहे थे। पुलिस ने तीनों को नियमानुसार हिरासत में लेते हुए अभियुक्तों के कब्जे से नगदी व 03 मोबाइल फोन (जिसमें वीडियो बनाई गई) एवं अन्य महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद किए।
माननीय न्यायालय के आदेश के क्रम में तीनों अभियुक्तों को कारागार में दाखिल किया गया।
पुलिस टीम
1- SHO मंगलौर अमर चंद शर्मा
2- SSI रफत अली
3- SI मनोज कुमार,4- SI डिंपल जोशी
5- कां0 यूनुस बैग, 6- कॉ0 अरविंद, 7- म.कां0 अनीता