उत्तराखंड: देहरादून में मिले इन्फ्लूएंजा के 04 मरीज, कुल संख्या पंहुची 10

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले सामने आ रहें हैं। जो एक चिंता का विषय है। उत्तराखंड के देहरादून में इन्फ्लूएंजा के चार मरीज मिले है।

चार मरीजों में पुष्टि

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक देहरादून में रविवार को चार मरीज सामने आए हैं। इनमे एक मरीज बुजुर्ग है, जबकि तीन वयस्क हैं। जिसके बाद प्रदेश में इन मरीज़ों की कुल संख्या 10 हो गई है। ये सभी मरीज़ अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हैं। इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक इन मरीजों में से एक मरीज इंद्रेश हॉस्पिटल, दूसरा कैलाश अस्पताल और दो मरीज दून अस्पताल में भर्ती है।