उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई हैं। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के छह शिक्षकों को सम्मानित किया गया है। अमेटी विश्वविद्यालय चंडीगढ़, पंजाब के तत्वावधान में उत्तरकाशी जिले के छह शिक्षकों को सम्मानित किया गया है।
किया गया सम्मानित
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इन शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षा रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसमें पृथ्वी सिंह रावत राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय उद्कोटी पुरोला, डॉ. वीरेंद्र बसियाल राजकीय इंटर कालेज पौंटी, कुलवंती रावत प्रधानाध्यापिका राजकीय प्राथमिक विद्यालय धीवरा पुरोला, डॉ जगदीश सिंह रावत पीएमश्री राजकीय आदर्श प्राथमिक विद्यालय बड़कोट, डॉ. सीमा रानी राजकीय प्राथमिक विद्यालय करनाली, बड़कोट, एकादशी राणा राजकीय प्राथमिक विद्यालय खाबली सेरा पुरोला को सम्मानित किया गया है। अध्यापकों को यह पुरस्कार उनके द्वारा किए शैक्षिक नवाचारों, अपनी भाषा, संस्कृति और परंपराओं को सुरक्षित और संवर्धन करने के लिए और विद्यालय भौतिक विकास के साथ-साथ रचनात्मक और सृजनात्मक दृष्टिकोण को विकसित करने के लिए दिया गया है।