उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में UKSSSC द्वारा चयनित 1,347 सहायक अध्यापकों को आज मंगलवार को नियुक्ति पत्र मिलेंगे।
इतने पदों पर भर्ती
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी देहरादून में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपेंगे। इस संबंध में शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के अनुसार, पांच पद आरक्षित किए गए हैं; इन आरक्षित पदों पर नियुक्तियां न्यायालय के निर्णय के बाद ही की जाएंगी। आयोग से प्राप्त सूची के अनुसार, गढ़वाल मंडल में सामान्य और महिला वर्ग में 681 पदों पर शिक्षकों का चयन किया गया है। कुमाऊं मंडल में चयनित 671 शिक्षकों में हिंदी में 90, अंग्रेजी में 73, संस्कृत में 12, गणित में 89, विज्ञान में 88, सामान्य विषय में 128, कला में 127, शारीरिक शिक्षा में 45, गृह विज्ञान में 8, संगीत में 6, उर्दू में 1 और वाणिज्य में 4 शिक्षक शामिल हैं।