उत्तराखंड: प्रदेश में बनेंगे 15 और स्कूल पीएम श्री, मिलेंगी यह सुविधाएं भी

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में अब 15 और स्कूल पीएम श्री बनाए जाएंगे।

स्कूलों में कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी की स्थापना में तेजी लाने के भी निर्देश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में बीते दिन मुख्य सचिव ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश में कुल 226 विद्यालयों को पीएम श्री विद्यालयों के रूप में चुना गया है। इसमें 34 प्राथमिक एवं 192 माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। अब 15 और स्कूल भी पीएम श्री बनने जा रहे हैं। उत्तराखंड में पीएमश्री के 22 कम्पोनेंट्स में से 16 को सौ फीसदी लागू कर लिया गया है, बाकि 6 कम्पोनेंट्स का कार्य विभिन्न चरणों में गतिमान है। साथ ही उन्होंने स्कूलों में कंप्यूटर लैब और लाइब्रेरी की स्थापना में तेजी लाने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 32 पीएम श्री स्कूलों में एकीकृत साइंस लैब की स्थापना में भी तेजी लाई जाए। इसके लिए एक महीने के भीतर बजट जारी कर लिया जाए।