उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में बीते कल गुरुवार को सचिवालय में सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित हुई।
बैठक का आयोजन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस बैठक में 19 प्रस्ताव रखे गए। इसमें यूसीसी के संशोधन के प्रस्ताव को मंत्री परिषद ने मंजूरी दे दी है।
📌📌यूसीसी में संशोधन को मंजूरी मिल गई। जिसके लिए अध्यादेश आएगा। जनवरी 2025 से पूर्व शादी वालों को छह माह के बजाय एक साल में विवाह पंजीकरण कराना होगा। रजिस्ट्रार जनरल अब अपर सचिव लेवल के अधिकारी होंगे। समय से काम न करने पर फाइन के बजाय पेनाल्टी किया गया।
📌📌पेराई सत्र 2025-26 के लिए 270 करोड़ की शासकीय प्रतिभूति यानी स्टेट गारंटी को मंजूरी दी गई है, जिसके बाद अब चीनी मिल भी ऋण ले सकेंगे। चीनी मिलों के गन्ने के मूल्य को मंजूरी दे दी गई है।
📌📌उत्तराखंड संस्कृत अकादमी का नाम बदलकर उत्तराखंड संस्कृत संस्थानम् करने को भी मंजूरी दी गई है।
📌📌उपनल कर्मचारियों के लिए: पूर्व में चरणों में समान कार्य समान वेतन के 12 वर्ष के बजाय 10 वर्ष पूरे करने वालों को समान कार्य समान वेतन 7000 से 8000 कर्मचारियों को मिलेगा। 2018 से पूर्व के बाकी को भी अलग से लाभ मिलेगा। भविष्य में उपनल के माध्यम से भूतपूर्व सैनिकों के लिए पुनर्वास कार्य ही किए जाएंगे।
📌📌बागवानी मिशन योजना के तहत एंटीहेल नेट योजना पर मिलेगी 75 प्रतिशत की सहायता।
📌📌एनडीपीएस, पोक्सो व भ्रष्टाचार के मामलों में तेजी से सुनवाई को बनेंगे 16 विशेष न्यायालय। जिसके लिए 144 पद स्वीकृत हैं। देहरादून, हरिद्वार, नैनीताल, और उधम सिंह नगर में 7 एडीजी, 9 एसीजेएम स्तर के न्यायालय होंगे।
📌📌बजट सत्र की तिथियों पर निर्णय लेने के लिए मुख्यमंत्री को किया अधिकृत।
📌📌खेल महाकुंभ में विधायक, सांसद व मुख्यममंत्री चैंपियनशिप में धनराशि देने पर दी गई स्वीकृति। विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के लिए विधायक स्तर की चैंपियन ट्रॉफी और एक लाख रूपये, सांसद स्तर पर चैंपियन ट्रॉफी और 2 लाख रूपये, राज्य स्तर पर 5 लाख और ट्रॉफी दी जाएगी।
📌📌ब्रिडकुल भी अब रोपवे, आटोमेटेड व मैकेनाइज्ड कार पार्किंग, टनल व कैविटी पार्किंग का कर सकेगा निर्माण कार्य।
📌📌होमस्टे योजना का लाभ स्थानीय को ही मिलेगा, अब इसके लिए स्थाई निवास जरूरी होगा। मतलब यह कि कोई भी बाहरी राज्य में जमीन खरीदकर सरकार की होम स्टे योजना का लाभ नहीं ले सकेगा। राज्य में पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने के मद्देनजर सरकार का यह फैसला महत्वपूर्ण है।
📌📌दून विश्वविद्यालय में हिंदू अध्ययन केंद्र के तहत 6 पदों को भी स्वीकृति दी गई है।
📌📌केदारनाथ में खच्चर के लीद से बनेंगे ईंधन पैलेट। कैबिनेट ने केदारनाथ धाम में एक पायलट प्रोजेक्ट बनाने पर भी सहमति दी है जिसमें गोबर और चीड़ की पत्तियों से बायोमास पैलेट बनेंगे। यह काम पर्यटन विभाग के अंतर्गत आएगा।