उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के रूद्रपुर में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से एमिनिटी स्पोर्ट्स ग्राउंड रुद्रपुर में अंडर-19 क्रिकेट कैम्प आयोजित हो रहा है।
यहां होंगे मुकाबले
जिसमें उत्तराखंड की अंडर-19 क्रिकेट टीम में 20 खिलाड़ियों का चयन किया गया। मिली जानकारी के अनुसार बताया गया है कि इसके लिए टीम बीसीसीआई की वीनू मांकड़ ट्रॉफी खेलने के लिए विजयवाड़ा आंध्र प्रदेश जाएगी। जिसमें टीम का पहला मैच 12 अक्तूबर को हैदराबाद में खेला गया। अब 14 को मेघालय, 16 को दिल्ली, 18 को महाराष्ट्र और 20 अक्तूबर को बंगाल के साथ होगा।
टीम में शामिल खिलाड़ी
इस टीम में आरव महाजन, अभीउदय भटनागर, असर खान, पूर्वांश ध्रुव, रक्षित डालाकोटी, संस्कार रावत, विप्लव नौटियाल, कुणाल यादव, आदित्य चक्रवर्ती, ध्रुव प्रताप सिंह, आदित्य रावत, राहुल राणा, आदित्य नैथानी, अंश त्यागी, हर्ष विक्रम सिंह, हार्दिक चौधरी, राघव यादव, दीपेश सिंह, विनायक पाराशर और कृष्णा गर्ग को शामिल किया गया है।