उत्तराखंड: वन विभाग में आए 230 वन दरोगाओं को दिया जाएगा प्रशिक्षण, वनाग्नि पर रहेगा खास फोकस

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य में पहली बार सीधी भर्ती से वन विभाग में आए 230 वन दरोगाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कराई जाएगी यह पढ़ाई

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें इन्हें तीन केंद्रों में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस प्रशिक्षण के दौरान पूर्व निर्धारित विषयों के अलावा फॉरेस्ट्री, वाइल्ड लाइफ, फॉरेस्ट लॉ, मानव वन्यजीव संघर्ष, रेस्क्यू, इलेक्ट्रानिक उपकरणों का इस्तेमाल, अग्निशमन यंत्रों का उपयोग, डिजास्टर मैनेजमेंट समेत कई विषयों की पढ़ाई कराई जाएगी।

दिया जाएगा प्रशिक्षण

इष संबंध में मुख्य वन संरक्षक और उत्तराखंड वानिकी प्रशिक्षण अकादमी की निदेशक डॉ. तेजस्विनी अरविंद पाटिल ने वन विभाग के 16 अधिकारियों को पत्र लिखा है। जिसमें उन्होंने उनके क्षेत्र में तैनात 230 वन दरोगा (महिला व पुरुष) को एक जुलाई से 31 दिसंबर तक प्रशिक्षण केंद्रों में भेजने को कहा है।