उत्तराखंड: 28वीं अखिल भारतीय वन खेल मीट का आगाज, देशभर से पंहुचे इतने खिलाड़ी, होंगी यह प्रतियोगिताएं

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स कालेज कांप्लेक्स में 28वीं अखिल भारतीय वन खेल मीट का आगाज हो गया है।

प्रतियोगिता का आयोजन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल बुधवार से इसका आगाज हो गया है। प्रतियोगिता का समापन 16 नवंबर को होगा। एथलेटिक्स, बिलियर्ड्स, स्नूकर, पावरलिफ्टिंग, वेटलिफ्टिंग, शूटिंग, आर्चरी, वालीबाल, फुटबाल, क्रिकेट, हाकी, चेस, कैरम, स्विमिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, लान टेनिस, गोल्फ आदि सहित 22 खेल शुरू हो गए हैं। इसमें प्रतिभाग करने के लिए पूरे देश से करीब 4,500 खिलाड़ी, आफिशियल्स, कोच और रेफरी पहुंचे हैं। प्रतियोगिता में करीब 3,500 खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे।