उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून में 30 वें ‘विरासत’ आर्ट एंड हेरिटेज महोत्सव-2025 का शनिवार से आगाज हो गया है।
सुरों से बांधा समां
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कौलागढ़ स्थित डॉ.भीमराव आंबेडकर स्टेडियम में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) ने विरासत महोत्सव का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया। यह महोत्सव 15 दिवसीय चलेगा। जो 18 अक्टूबर तक चलेगा। इस महोत्सव के पहले दिन भारतीय संगीत जगत के प्रसिद्ध सरोद वादक उस्ताद अमजद अली खान के सरोद वादन और सुप्रसिद्ध छोलिया नृत्य के साथ रंगारंग शुरू हुआ।
कलाकारों फतेह सिंह और मिथिलेश झा ने तबले पर जुगलबंदी की। एक के बाद एक प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में समा बांध दिया।
प्रस्तुत किया छोलिया नृत्य
छोलिया नृत्य उत्तराखंड राज्य के ही उद्यांचल कला समिति, अल्मोड़ा के 20 सदस्यों चंदन आर्य, नवीन आर्य, दिगर राम, रघुनाथ आर्य, भवान आर्य, मोहन कुमार, राजेश कुमार, दिनेश आर्य, कुंवर राम, ललित कुमार, केशव आर्य, ललित आर्य, नवाजिश, विशाल कुमार, रंजीत कुमार आदि द्वारा पारंपरिक तरीके से प्रस्तुत किया गया।