उत्तराखंड: 38वें राष्ट्रीय खेल: भारत का क्यूबा कहा जाने वाला पिथौरागढ़ करेगा बॉक्सिंग मुकाबलों की मेजबानी, जानें

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जनवरी में 38वें राष्ट्रीय खेलों का भव्य आयोजन होने वाला है। जिसे भव्य बनाने की तैयारियां चल रही है। इसी बीच एक खबर सामने आई है।

38वें राष्ट्रीय खेलों की बॉक्सिंग मशाल का भव्य स्वागत

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल बुधवार को 38वें राष्ट्रीय खेलों की बॉक्सिंग मशाल धारचूला बाजार, झूला पुल और समवाय मुख्यालय पहुंची। इस दौरान स्थानीय नागरिकों और स्कूली बच्चों ने बैंड-बाजे और फूल मालाओं से मशाल का भव्य स्वागत किया। वहीं उत्तराखंड में आगामी 28 जनवरी से 14 फरवरी 2025 तक 38वें राष्ट्रीय खेल आयोजित होने वाले हैं। जिसमें इन खेलों के तहत पिथौरागढ़ बॉक्सिंग मुकाबलों की मेजबानी करेगा। पिथौरागढ़ को भारत का क्यूबा कहा जाता हैं। क्योंकि यहां बॉक्सिंग को लेकर गहरी रुचि और प्रतिभा पाई जाती है।