उत्तराखंड: अगले साल उत्तराखंड में होगा 38 वें राष्ट्रीय खेलों का आयोजन

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 37 वें राष्ट्रीय खेल में उत्तराखंड का शानदार प्रदर्शन रहा। जिसके बाद अब 38 वां राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में आयोजित होगा।

हाई पावर कमेटी का गठन

वहीं कुछ दिनों पहले खेल मंत्री रेखा आर्या को बीती 9 नवंबर को राष्ट्रीय खेलों का झंडा मिला था, जिसे वो आधिकारिक रूप से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपेगीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गोवा से लौटने के बाद उत्तराखंड की खेल मंत्री रेखा आर्य ने ये जानकारी दी है। वही मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 38वें राष्ट्रीय खेलों को लेकर हाई पावर कमेटी का गठन किया है।