उत्तराखंड: प्रदेश में जल्द मेडिकल कालेजों में 480 असिस्टेंट प्रोफेसरों की होगी नियुक्ति

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में जल्द प्रदेश के मेडिकल कालेजों में 480 असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति की जाएगी।

होगी इतने‌ पदों पर तैनाती

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में चिकित्सा शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत ने घोषणा की है। उन्होंने बीते दिन स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार पखवाड़े के समापन अवसर पर यह घोषणा की है। जिसमें उन्होंने बताया कि प्रदेश के मेडिकल कालेजों में 480 असिस्टेंट प्रोफेसर नियुक्त किए जाएंगे। साथ ही बेस अस्पताल श्रीनगर में जल्द ही तीन नए आपरेशन थियेटर तैयार होंगे। इसके साथ ही कहा कि राज्य स्थापना दिवस पर भी इसी तरह के शिविर लगाए जाएंगे और घर-घर स्वास्थ्य जांच अभियान चलाया जाएगा।