बड़ा बदलाव: आधार कार्ड में हुए यह दो‌ बदलाव, जन्मतिथि के सबूत के तौर पर आधार की मान्यता खत्म, UIDAI ने जारी किया नया आदेश


देश दुनिया की खबरों से हम आपको रूबरू कराते रहते हैं। एक ऐसी खबर हम आपके सामने लाए हैं। आधार कार्ड से जुड़ी जरूरी अपडेट सामने आई है।

किया यह स्पष्ट

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने स्पष्ट किया है कि अब आधार कार्ड का उपयोग जन्मतिथि (DOB) के प्रमाण के रूप में नहीं किया जा सकेगा। आधार केवल आपकी पहचान और पते का सबूत होगा। जन्मतिथि के लिए अन्य दस्तावेजों (जैसे मार्कशीट या बर्थ सर्टिफिकेट) की आवश्यकता होगी। आधार का मुख्य उद्देश्य ‘ऑथेंटिफिकेशन’ है। कार्ड पर अंकित जन्मतिथि यूजर द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित होती है, इसलिए इसे प्रमाणित दस्तावेज नहीं माना जा सकता।‌ सरकारी मंत्रालयों और केवाईसी एजेंसियों (KUA/AUA) के पास यह विकल्प होगा कि वे उम्र के सत्यापन के लिए आधार को स्वीकार करें या नहीं।‌ इसी बीच, गूगल ने भारतीय यूजर्स के लिए ‘गूगल वॉलेट’ में आधार कार्ड सेव करने की सुविधा शुरू की है।

यह सुविधा

साथ ही यूजर अब अपने फोन पर ही आधार का वेरिफाइड वर्जन सुरक्षित रख सकेंगे। ‘सेलेक्टिव डिस्क्लोजर’ तकनीक के जरिए केवल उतनी ही जानकारी शेयर होगी जितनी जरूरी है। PVR INOX (उम्र जांच के लिए), भारत मैट्रिमोनी (प्रोफाइल वेरिफिकेशन) और Atlys (वीजा आवेदन ऑटो-फिल) जैसे प्लेटफॉर्म इसके शुरुआती पार्टनर बने हैं।