उत्तराखंड: इतने नवंबर को बंद होंगे आदि कैलाश मंदिर के कपाट, बर्फबारी की आशंका के बीच लिया गया फैसला, इनर लाइन परमिट रहेंगे जारी

​उत्तराखंड: शीतकाल के आगमन और उच्च हिमालयी क्षेत्र में बर्फबारी की आशंका को देखते हुए प्रसिद्ध आदि कैलाश मंदिर के कपाट आगामी 5 नवंबर 2026 को श्रद्धालुओं के लिए बंद कर दिए जाएंगे।
​
दी यह जानकारी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आदि कैलाश विकास समिति के अध्यक्ष नगेंद्र सिंह कुटियाल और पुनीत सिंह कुटियाल ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों तथा मंदिर के पुजारी गोपाल सिंह व वीरेंद्र सिंह के साथ गहन विचार-विमर्श के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया है। जिसमें 5 नवंबर को पूरे विधि-विधान और धार्मिक अनुष्ठान के साथ मंदिर के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। मंदिर के कपाट बंद होने की घोषणा के बावजूद प्रशासन की ओर से यात्रा क्षेत्र के लिए परमिट प्रक्रिया जारी रहेगी। उप जिलाधिकारी (SDM) धारचूला आशीष जोशी ने स्पष्ट किया है कि प्रशासन द्वारा फिलहाल इनर लाइन परमिट जारी किए जाते रहेंगे। उन्होंने बताया कि मौसम पूरी तरह प्रतिकूल होने पर ही इनर लाइन परमिट जारी करने की प्रक्रिया को रोका जाएगा।