उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। 5वें खेलो मास्टर्स नेशनल गेम्स का आयोजन होने वाला है। यह आयोजन चंडीगढ़ के सेक्टर-42 स्थित इंटरनेशनल स्टेडियम में किया जाएगा।
दी यह जानकारी
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जो 20 से 22 मार्च तक किया जाएगा। इस संबंध में खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ उत्तराखंड के महासचिव डॉ. वीरेंद्र सिंह रावत ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह राष्ट्रीय प्रतियोगिता 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित की जा रही है। जिसमें 30, 40, 50, 60 और 70 प्लस से अधिक आयु वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का आयोजन खेलो मास्टर्स गेम्स फाउंडेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है। फाउंडेशन के महासचिव एवं पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी शैलेन्द्र सिंह ने आयोजन की औपचारिक सूचना पत्र के माध्यम से दी है। कहा कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए इच्छुक खिलाड़ी 15 फरवरी तक पंजीकरण करा सकते हैं।