उत्तराखंड: साहसिक पर्यटन की दिशा में ऐतिहासिक कदम, पर्वतारोहण अभियानों के लिए खोली गई 83 प्रमुख पर्वत चोटियां

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड ने एक एतिहासिक कदम उठाते हुए बड़ा फैसला लिया है। यह फैसला साहसिक पर्यटन के क्षेत्र से जुड़ा है।

नहीं लिया जाएगा शुल्क

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद (UTDB) ने वन विभाग के समन्वय से गढ़वाल और कुमाऊं हिमालय क्षेत्र की 83 प्रमुख पर्वत चोटियों को पर्वतारोहण अभियानों के लिए पूरी तरह खोल दिया है। जिसके बाद अब अधिसूचित 83 चोटियों पर  भारतीय पर्वतारोहियों को कोई अभियान शुल्क (पीक फीस, कैंपिंग फीस, पर्यावरण शुल्क आदि) नहीं देना होगा। पहले यह शुल्क भारतीय पर्वतारोहण संस्था (IMF) और वन विभाग द्वारा लिया जाता था।

यह चोटियां शामिल

रिपोर्ट्स के मुताबिक खोली गई चोटियों की ऊंचाई 5,700 मीटर से 7,756 मीटर तक है। जिनमें कामेट (7,756 मीटर), नंदा देवी ईस्ट, चौखंबा समूह, त्रिशूल समूह, शिवलिंग, सतोपंथ, चंगाबांग, पंचचूली और नीलकंठ जैसी विश्व प्रसिद्ध और चुनौतीपूर्ण चोटियां शामिल हैं। यह निर्णय उत्तराखंड को वैश्विक पर्वतारोहण मानचित्र पर एक सशक्त और आकर्षक गंतव्य के रूप में स्थापित करेगा।