उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लोक सेवा आयोग की ओर से अनुपूरक विज्ञापन जारी कर प्रधानाचार्यों की भर्ती के लिए सीमित विभागीय परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन मांगे हैं।
आवेदन करने की अंतिम तिथि 12 अक्टूबर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसके तहत प्रदेश के 692 राजकीय इंटर कॉलेजों को शीघ्र प्रधानाचार्य मिलेंगे। इसके अनुसार ऑनलाइन आवेदन 22 सितंबर से प्रारंभ हो गये है। 18 अक्टूबर से 27 अक्टूबर तक ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के पश्चात आवेदन पत्र की प्रविष्टियों में संशोधन अथवा परिवर्तन के लिए समय दिया गया है। साथ ही यह भी बताया गया कि 11 मार्च, 2024 को पूर्व प्रकाशित विज्ञापन के आधार पर आवेदन करने वालों को दोबारा आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।