उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। सरकार की नई गाइडलाइंस का पालन न करने पर उत्तराखंड में कई छात्रों की छात्रवृत्ति प्रभावित हुई है।
शिक्षा से जुड़ी सरकारी योजनाओं को लेकर है मामला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय की ओर से छात्रों के पूर्ण ब्योरे को लेकर राज्यों को गाइडलाइन जारी की गई है। उत्तराखंड को भी केंद्र से इसे लेकर पत्र मिला है। इस संबंध में केंद्र ने गाइडलाइन जारी की हैं। इसके साथ पत्र भेजकर स्पष्ट किया है कि अगर छात्रों ने आवेदन फॉर्म में अपनी मां का नाम नहीं लिखा तो छात्रवृत्ति रोक दी जाएगी। ऐसा न करने पर कुछ छात्रों की छात्रवृत्ति अटकी है। साथ ही केंद्र ने राज्य का बजट भी रोक दिया है। शिक्षा से जुड़ी केंद्रीय योजनाओं में छात्रों के ब्योरे के साथ मां का नाम लिखना अनिवार्य किया है। ऐसा नहीं करने पर केंद्र से बजट रोका जा रहा है।