उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में पुलिस ने पांच करोड़ की डकैती में शामिल एक इनामी डकैत को एनकाउंटर में मार गिराया है।
एक इनामी बदमाश ढेर
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते रविवार की देर रात आरोपियों और पुलिस टीम के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में एक आरोपी की गोली लगने से मौत हो गई, जबकि एक आरोपी मौका पाकर मुठभेड़ स्थल से फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रहीं हैं। मुठभेड़ में मारे गए डकैत की पहचान पंजाब के रहने वाले सतपाल के रूप में हुई है।
तलाशी में जुटी पुलिस
रिपोर्ट्स के मुताबिक दरअसल एक सितंबर को हरिद्वार के सबसे पॉश बाजार रानीपुर मोड़ पर बालाजी ज्वेलर्स में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था। जिसमें पांच डकैत हथियारों के बल पर करोडों रुपए का सोना लेकर फरार हो गए थे। पुलिस को घटनास्थल से लाखों रुपये के आभूषण भी मिले हैं। बताया है कि हरिद्वार लूट में शामिल सभी आरोपी पंजाब के मुक्तसर क्षेत्र के हैं। उनकी तलाश में पुलिस की टीमें छापेमारी कर रही हैं।