उत्तराखंड: मानसून में जंगलों की रखवाली करेगी ‘ड्रोन सेना’, तस्करों पर आसमान से रहेगी नजर, पल-पल की मिलेगी लाइव रिपोर्ट

उत्तराखंड: गर्मियों का मौसम चल रहा है। जिसमें इस बार मानसून के सीजन में तस्करों और अवैध गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए वन विभाग ने एक बेहद खास और हाई-टेक चक्रव्यूह तैयार किया है।

दिया जाएगा प्रशिक्षण

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें बरसात के दौरान दुर्गम होने वाले जंगलों की रखवाली के लिए तराई पूर्वी वन प्रभाग अपनी ‘ड्रोन सेना’ को मैदान में उतारने जा रहा है। प्रभाग की सभी नौ रेंजों में आधुनिक ड्रोन तैनात कर दिए गए हैं, जिससे अब आसमान से शिकारी और तस्करों पर पैनी नजर रखी जाएगी। इसके अलावा, मानसून के दौरान उफान पर आने वाली नदियों और नालों में बहकर आने वाली कीमती लकड़ियों (बहाव की लकड़ी) की चोरी का खतरा भी बढ़ जाता है। इन आधुनिक ड्रोनों को उड़ाने और निगरानी रखने के लिए वनकर्मियों को जल्द ही विशेष तकनीकी प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

आसमान से रहेगी नजर

तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ (DFO) हिमांशु बागरी ने बताया कि मानसून के दौरान जंगल के भीतर होने वाली हर संदिग्ध गतिविधि पर चौबीसों घंटे नजर रखने के लिए ड्रोन तकनीक की मदद ली जा रही है। तकनीकी निगरानी के साथ-साथ संवेदनशील इलाकों में गश्त के लिए अतिरिक्त वनकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी, ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति पर तुरंत एक्शन लिया जा सके।