उत्तराखंड: विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम व बद्रीनाथ धाम में आज से भव्य दीपोत्सव का आयोजन, 23 अक्टूबर तक मनेगा महोत्सव

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध केदारनाथ धाम व बद्रीनाथ धाम समेत चारों धामों में आज दीपोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

धूमधाम से मनाया जाएगा दीपोत्सव

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिवाली को लेकर धामों में विशेष सजावट और तैयारियां की गई हैं। साथ ही दीपाेत्सव के लिए बदरीनाथ और केदारनाथ धाम  12-12 क्विंटल फूलाें से सजा गया है। पहली बार बदरीनाथ धाम में 12,000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे और माता लक्ष्मी को 56 भोग अर्पित किए जाएंगे। यहां दाेनाें धाम में बदरी-केदार मंदिर समिति, तीर्थपुराेहित और डिमरी धार्मिक पंचायत के लाेग संयुक्त रूप से दीपाेत्सव का आयाेजन कर रहे हैं। इस माैके पर मंदिर परिसर में चाराें तरफ दीप जलाए जाएंगे। इस संबंध में बीकेटीसी के अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में दीपाेत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। दाेनाें धाम में तीर्थ पुरोहित और हकहकूकधारियों के सहयोग से दीपोत्सव कार्यक्रम किया जाएगा। बताया कि दाेनाें धाम में चार दिवसीय दीपोत्सव 20 से 23 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। बताया कि मंदिर परिसर एवं मार्गों को दीपों से सजाया जाएगा।