उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के देहरादून के सहसपुर ब्लाक की ग्राम पंचायत शंकरपुर निवासी संतोषी सोलंकी ने एक खास मिसाल पेश की है।
कर्तव्य पथ पर करेंगी उत्तराखंड का करेंगी प्रतिनिधित्व
जो अब 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में प्रदेश का मान बढ़ाएंगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) से जुड़कर न केवल खुद को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया, बल्कि ग्रामीण महिला उद्यमिता को नई दिशा दी। जिस पर इसी उपलब्धि के चलते संतोषी सोलंकी इस 26 जनवरी को नई दिल्ली के कर्तव्य पथ पर आयोजित 77वीं गणतंत्र दिवस परेड में लखपति दीदी के रूप में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व करेंगी।
आत्मनिर्भरता की नई मिसाल
इस संबंध में सीडीओ अभिनव शाह ने बताया कि ग्राम पंचायत शंकरपुर की संतोषी ने साल 2018 में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत एकता स्वयं सहायता समूह से जुड़कर अपने सफर की शुरुआत की थी। उन्होंने सेलाकुई में प्रिंटिंग प्रेस स्थापित की। वर्तमान में उनका वार्षिक टर्नओवर 60 लाख रुपये तक पहुंच गया है, जिससे उन्हें लगभग 18 लाख रुपये का सालाना लाभ हो रहा है। संतोषी सोलंकी ने बताया कि पेपर वर्क के साथ फ्लेक्स मशीन की शुरुआत के बाद उन्हें बड़ी कंपनियों से भी लगातार ऑर्डर प्राप्त हो रहे हैं। टप्परवेयर प्लास्टिक कंपनी, इंडिया ग्लाइकोल्स लिमिटेड, हैब फार्मा एवं हिमालयन जैसी प्रतिष्ठित कंपनियां उनकी प्रिंटिंग प्रेस से पैकेजिंग एवं प्रचार सामग्री के ऑर्डर देती हैं, जिससे बड़े स्तर पर कार्य एवं बेहतर लाभ संभव हो पा रहा है।