उत्तराखंड: यहां बच्चों के पटाखे फोड़ने पर नाराज हुआ पड़ोसी, फेंक दिया ज्वलनशील पदार्थ, पांच बच्चे झूलसे, एक की हालत गंभीर

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार से एक मन झकझोर देने वाली खबर सामने आई है। यहां पटाखे जला रहे बच्चों पर गांव के ही एक व्यक्ति ने ज्वलनशील पदार्थ डाल दिया, जिससे हड़कंप मच गया।

बच्चों पर फेंका ज्वलनशील पदार्थ

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हरिद्वार के लक्सर के भिक्कमपुर जीतपुर गांव का यह मामला है। जब मंगलवार रात करीब नौ बजे गांव के 14 से 15 वर्ष के लगभग दस-पंद्रह बच्चे दीपावली की आतिशबाजी कर रहे थे। उसी दौरान पास में रहने वाले गोवर्धन उर्फ दिलेराम पुत्र मुकुंदाराम ने उन्हें पटाखे चलाने से मना किया। बताया जा रहा है कि बच्चों के न मानने पर आरोपी ने गुस्से में आ गया और अपने घर की छत से एक केन में भरा ज्वलनशील पदार्थ नीचे फेंक दिया, जो बच्चों पर गिर गया।

पांच बच्चे झूलसे

वहीं इस घटना में पांच बच्चे झुलस गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टरों ने चार बच्चों की प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया, जबकि करीब 50 प्रतिशत झुलसे सौरभ (15 वर्ष) को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। जिस पर गुस्साए लोगों ने आरोपी को पकड़कर पिटाई कर दी और फिर पुलिस को‌ सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।