उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा समापन की ओर है। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। देश दुनिया से श्रद्धालु यहां दर्शन को पहुंच रहें हैं।
इतने श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक समापन की ओर बढ़ रही केदारनाथ धाम यात्रा ने रफ्तार पकड़ ली है। केदारनाथ के कपाट 23 अक्टूबर को भैयादूज के पर्व पर बंद होने वाले हैं। केदारनाथ यात्रा पर आए श्रद्धालुओं की संख्या ने नया रिकॉर्ड बनाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक बुधवार तक मिली जानकारी के अनुसार यहां श्रद्धालुओं की संख्या एक नया रिकॉर्ड बनाते हुए 16 लाख 56 हजार के पार पहुंच गई है। केदारनाथ धाम में बुधवार को 5614 श्रद्धालुओं ने दर्शन किए और इसी के साथ इस साल अब तक बाबा केदार के धाम आने वाले तीर्थयात्रियों की संख्या 16 लाख 56 हजार 539 हो गयी है। इससे पहले 2024 में पूरे यात्राकाल में 16 लाख 52 हजार 76 यात्री केदारनाथ धाम आए थे। वहीं केदारानाथ के कपाट 23 अक्टूबर को भैयादूज के अवसर पर बंद होंगे।