उत्तराखंड: खास पहल, दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा की तैयारी करवाने के लिए मिलेगी निशुल्क कोचिंग, जानें




उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में दिव्यांगों के सुरक्षित भविष्य को लेकर सरकार खास योजनाएं संचालित की जा रही है।


मिलेगा यह लाभ


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने अब शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले उत्तराखंड के दिव्यांग छात्र-छात्राओं को सिविल सेवा की तैयारी करवाने के लिए खास पहल की है। साथ ही छात्र-छात्राओं को किस तरह घर बैठे निशुल्क प्रशिक्षण दिया जाए, इसके लिए समाज कल्याण विभाग को नोडल बनाया गया है। शिक्षण संस्थानों में पढ़ने वाले तीन तरह के दिव्यांग छात्र-छात्राओं को घर बैठे सिविल सेवा की तैयारी का प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमें चलने-फिरने में समर्थ (लोकोमोटर), मूकबधिर, श्रवणबाधित शामिल होंगे।

पाठयक्रम भी दिव्यांगों की सुविधा के अनुसार तैयार किया जाएगा। इसके लिए समाज कल्याण विभाग एवं राष्ट्रीय दृष्टि दिव्यांगजन सशक्तीकरण संस्थान के बीच प्रशिक्षण को लेकर अनुबंध हुआ है। एनआइइवीपीडी ने प्रशिक्षण पर खर्च धनराशि का 19.75 लाख का प्रस्ताव समाज कल्याण को भेज दिया है। जिसे अब वित्तीय स्वीकृति के लिए शासन को भेजा गया है।