उत्तराखंड: उत्तराखंड में स्थित विश्व प्रसिद्ध चारधाम यात्रा जारी है। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। यात्रा को लेकर इस वर्ष श्रद्धालुओं में अभूतपूर्व उत्साह देखा जा रहा है।
श्रद्धालुओं की उमड़ रही भीड़
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यात्रा शुरू हुए अभी कुछ ही समय हुआ है और पंजीकरण का आंकड़ा 30 लाख को पार कर चुका है। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए राज्य सरकार ने सुरक्षा और सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया है। राज्य सरकार का अनुमान है कि इस बार की यात्रा पिछले सभी वर्षों के कीर्तिमान ध्वस्त कर एक नया इतिहास रचेगी।
ऑनलाइन: आधिकारिक वेबसाइट और मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे रजिस्ट्रेशन।
ऑफलाइन: ऋषिकेश, हरिद्वार और विकासनगर जैसे प्रमुख केंद्रों पर ऑन-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा।
उत्तराखंड: चारधाम यात्रा में उमड़ रहा आस्था का सैलाब, अब तक इतने लाख से अधिक हुए पंजीकरण