उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित मनसा देवी मंदिर में बीते रविवार को भगदड़ मचने से छह लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कई घायल हो गए थे।
एक महिला की मौत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस हादसे में घायल एक महिला की एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। भगदड़ में एम्स में कुल 15 घायल लाए गए थे, जिसमें से पांच को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। 10 अभी यहां भर्ती हैं। इनमें दो साल की एक बच्ची, 26 वर्षीय युवती की स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं एक महिला का मौत हो गई। 52 साल की गंभीर घायल महिला फूलमती को एम्स ट्रॉमा के रेड जोन में भर्ती किया गया था। उनके शरीर पर कई चोटें आई थी।