उत्तराखंड: ABVP का तीन दिवसीय 71वा राष्ट्रीय अधिवेशन, देश के प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक व इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ होंगे मुख्य अतिथि

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) का तीन दिवसीय 71वा राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होना है।

यह होंगे मुख्य अतिथि

यह राष्ट्रीय अधिवेशन आगामी 28 से 30 नवम्बर तक उत्तराखंड के देहरादून स्थित परेड ग्राउंड पर आयोजित होगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में बतौर मुख्य अतिथि देश के प्रख्यात अंतरिक्ष वैज्ञानिक एवं इसरो के पूर्व अध्यक्ष डॉ. एस. सोमनाथ शामिल होंगे। इस अधिवेशन में लगभग 1500 सौ से अधिक प्रतिनिधि कार्यकर्ता शामिल होंगे। बताया कि 28 नवंबर को देवभूमि उत्तराखंड में अभाविप के 71वें राष्ट्रीय अधिवेशन के उद्घाटन सत्र में डॉ. एस. सोमनाथ शामिल होंगे और विद्यार्थी एवं प्राध्यापक प्रतिनिधियों को संबोधित करेंगे। इसके लिए अधिवेशन की तैयारियां जोरो पर चल रही है।