उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य के उच्च शिक्षा विभाग के अधीन आने वाले सभी उच्च शिक्षण संस्थानों के लिए जरूरी खबर है।
दिए यह निर्देश
इस संस्थानों में शैक्षणिक कैलेंडर अनिवार्य रूप से लागू किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस संबंध में उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पिछले परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करे। साथ ही प्रवेश प्रक्रिया को शैक्षणिक कैलेंडर के अनुरूप पूर्ण करने को कहा है। समर्थ पोर्टल के माध्यम से प्रवेश प्रक्रिया में आ रही बाधाओं को दूर करने के निर्देश भी दिए।