उत्तराखंड: उपलब्धि: शिक्षाविद ललित मोहन जोशी राष्ट्रीय स्तर पर हुए सम्मानित, मिला ‘सिक्स सिग्मा एक्सीलेंस अवार्ड’





उत्तराखंड: उत्तराखंड के प्रसिद्ध शिक्षाविद और सामाजिक कार्यकर्ता ललित मोहन जोशी को नशा मुक्ति और युवा सशक्तीकरण के क्षेत्र में उनके अभूतपूर्व योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित सम्मान से सम्मानित किया गया है।


किया सम्मानित


मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दिल्ली में आयोजित भव्य ‘सिक्स सिग्मा हेल्थकेयर एक्सीलेंस अवार्ड्स-2026’ समारोह के दौरान नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश के. त्रिपाठी ने उन्हें इस सम्मान से सम्मानित किया। ललित मोहन जोशी पिछले डेढ़ दशक से उत्तराखंड के युवाओं को नशे की गर्त से बाहर निकालने और उन्हें नैतिक शिक्षा प्रदान करने के लिए निरंतर सक्रिय हैं। उन्हें यह सम्मान मुख्य रूप से उनके दो बड़े अभियानों के लिए दिया गया है। इस अभियान के जरिए उन्होंने हजारों युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया है। वह ‘सुपर-300’ मिशन के तहत युवाओं को सकारात्मक दिशा देने और उन्हें भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार करने का एक विशेष उपक्रम शामिल हैं।