उत्तराखंड: उपलब्धि: प्राध्यापक डॉ. भालचंद्र सिंह नेगी हुए सम्मानित, मिला टीचर ऑफ द ईयर 2024 सम्मान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड के पीजी कॉलेज कर्णप्रयाग में भूगोल विषय के प्राध्यापक डॉ. भालचंद्र सिंह नेगी के नाम उपलब्धि जुड़ी है।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक प्राध्यापक डॉ. भालचंद्र सिंह नेगी को उत्तराखंड के प्रतिष्ठित पुरस्कार टीचर ऑफ द ईयर 2024 से सम्मानित किया गया है। उन्हें यह पुरस्कार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में शैक्षिक क्रियाकलापों के साथ उत्कृष्ट सामाजिक, आर्थिक, पर्यावरणीय विषयों पर उत्कृष्ट शोध कार्यों के लिए दिया गया है। उन्हें यह सम्मान अंतर्राष्ट्रीय विज्ञान प्रौद्योगिकी महोत्सव कार्यक्रम में वीर माधो सिंह भंडारी तकनीकी विश्वविद्यालय सुधोवाला देहरादून के-7 हिमालय एजुकेटर सम्मिट में प्रदान किया गया।