उत्तराखंड: उपलब्धि: यूएसडीएमए के एसीओ डीआईजी राज कुमार नेगी हुए सम्मानित, मिला पुलिस पदक सम्मान

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यकारी अधिकारी क्रियान्वयन डीआईजी राज कुमार नेगी को सम्मानित किया गया है।

किया गया सम्मानित

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बीते कल शुक्रवार को नई दिल्ली स्थित विज्ञान भवन में एक समारोह आयोजित किया गया। जिसमे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने उन्हें सराहनीय सेवाओं के लिए पुलिस पदक से सम्मानित किया। बीएसएफ से उत्तराखंड पुलिस में प्रतिनियुक्ति पर आए नेगी मूल रूप से पौड़ी गढ़वाल के रहने वाले हैं। जो वर्तमान में उत्तराखंड पुलिस में पुलिस प्रशिक्षण की जिम्मेदारी भी संभाल रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि पर सीएम ने बधाई दी है।