उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। देश के शीर्ष प्रदर्शन करने वाले राज्यों में उत्तराखंड ने नई उपलब्धि दर्ज की है। जिसमें उत्तराखंड ने व्यवसाय सुधार कार्य योजना (Business Reforms Action Plan, BRAP) 2024 के तहत यह कीर्तिमान रचा है।
किया गया पुरस्कृत
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिसमें राज्य को पांच प्रमुख सुधार क्षेत्रों में ‘टॉप अचीवर्स’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह आयोजन नई दिल्ली में उद्योग समागम 2025 आयोजित किया गया। जिसमें राज्य को पांच प्रमुख सुधार क्षेत्रों में ‘टॉप अचीवर्स’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।
उत्तराखंड को जिन पांच सुधार क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर सर्वोच्च उपलब्धि हासिल हुई, वे-
1. व्यवसाय प्रवेश (Business Entry)
2. निर्माण परमिट सक्षमकर्ता (Construction Permit Enabler)
3. पर्यावरण पंजीकरण (Environmental Registration)
4. निवेश सक्षमकर्ता (Investor Enabler)
5. श्रम विनियमन सक्षमकर्ता (Labour Regulation Enabler)