उत्तराखंड: मसूरी में हो रही बर्फबारी में कुछ इस अंदाज में नजर आए अभिनेता अक्षय कुमार, शेयर की विडियो


उत्तराखंड में मौसम में बदलाव होने लगा है। यहाँ पहाड़ी क्षेत्रों में काफी बर्फबारी हुई है। वही मैदानी इलाकों में जमकर बारिश हो रही है। इन दिनों बाॅलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार भी उत्तराखंड में है।

बर्फबारी का उठाया लुत्फ-

अक्षय कुमार इन दिनों पहाड़ों की रानी मसूरी में अपनी फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। वे ‘रत्सासन’ के हिंदी रीमेक की शूटिंग के लिए मसूरी में हैं। उन्होंने यहां की खूबसूरती की तारीफ की और कहा कि यहां शूटिंग करना उनका सपना है।

इंस्टाग्राम पर शेयर किया विडियो-

अक्षय कुमार ने अपनेइंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह एविएटर के साथ पुलिस की वर्दी पहने नजर आ रहे हैं। विडियो में वह चेहरे पर मुस्कान लिए बर्फ से ढकी सड़क पर टहल रहे हैं। अपने अनुभव को साझा करते हुए अक्षय ने लिखा, ‘एक ऐसी नौकरी के लिए आभारी हूं, जो मुझे ऐसे खूबसूरत अनुभवों को जीने में मदद करती है। आप यहां शूटिंग करने का सपना जी रहे हैं।