उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। बाॅलीवुड अभिनेता परेश रावल ने उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की।
सीएम से की मुलाकात
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उन्होंने सोमवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की। जिस पर उन्होंने कहा कि वे उत्तराखण्ड में एक और फिल्म की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म की शूटिंग वह पिछले 42 दिन से कर रहे हैं। जिसमें देहरादून, ऋषिकेश और मसूरी में अनंत नारायण महादेवन निर्देशित बॉलीवुड फ़िल्म “पास्ट टेंस” की शूटिंग हुई है। जिस पर परेश रावल ने कहा कि उत्तराखंड राज्य में फिल्मांकन के लिए बहुत अच्छा वातावरण है। सीएम ने भी कहा कि राज्य में फिल्मों की शूटिंग के लिए अनेक डेस्टिनेशन है।