उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में लोक सेवा आयोग (UKPSC) की ओर से उत्तराखंड में पुलिस उपनिरीक्षक (SI) के लिए शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET) का आयोजन होने वाला है।
देखें वेबसाइट
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस परीक्षा का शेड्यूल कुछ दिनों पहले जारी हो गया है। इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 23 अगस्त 2024 को डाउनलोड के लिए उपलब्ध हो गये हैं। प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट psc.uk.gov.in/ukpsc.net.in पर जारी हुए हैं। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 222 पदों को भरा जाएगा।