उत्तराखंड: चमोली भू धंसाव जैसी आशंका अब कर्णप्रयाग में भी दिख रही , कुछ घरों में देखी गई ताजा दरारें

जोशीमठ क्षेत्र में भूमि धंसने के मद्देनजर नागरिक भय के बीच, उत्तराखंड के चमोली जिले में कर्णप्रयाग नगर पालिका के बहुगुणा नगर में कुछ घरों में ताजा दरारें देखी गई। इससे पहले सोमवार को सितारगंज विधायक सौरभ बहुगुणा ने कहा कि जोशीमठ के आसपास के अन्य गांवों में भी ऐसी ही स्थिति है, “जोशीमठ में प्रभावित लोगों के पुनर्वास के लिए प्रयास चल रहे हैं। हम जोशीमठ के लोगों की सुरक्षा का आश्वासन देते हैं। जोशीमठ के पास के गाँव भी ऐसी ही स्थिति से जूझ रहे हैं। मुख्यमंत्री को उसी के बारे में जानकारी दी जाएगी,”


इन होटलों को आज  गिरा दिया जाएगा

इस बीच, अधिकारी जोशीमठ में उन होटलों और घरों को गिराना शुरू करेंगे, जिनमें भूस्खलन और घंसने के कारण दरारें आ गई थीं। अधिकारियों ने कहा कि होटल मलारी इन और माउंट व्यू में और दरारें आ गई है, जिन्हें मंगलवार को गिरा दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सभी निवासियों को ‘असुरक्षित क्षेत्रों’ से सुरक्षित निकाल लिया गया है। केंद्रीय भवन अनुसंधान संस्थान (सीबीआरआई), रुड़की के विशेषज्ञों की एक टीम की देखरेख में इमारतों को गिराने का काम शुरू होगा। राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की एक टीम जरूरत पड़ने पर विध्वस कार्य में जिला प्रशासन की सहायता के लिए तैयार है।