उत्तराखंड: UKSSSC पेपर लीक मामले के बाद एक और परीक्षा में धांधली का आरोप, अभ्यर्थियों ने किया प्रदर्शन, दोबारा परीक्षा करवाने की मांग

उत्तराखंड से जुड़ी खबर सामने आई है। उत्तराखंड में UKSSSC परीक्षा के पेपर लीक के बाद अब एक और परिक्षा में अभ्यर्थियो ने धांधली का आरोप लगाया है।

आंदोलन की चेतावनी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभ्यर्थियों ने बीएचईएल आरटीजन भर्ती परीक्षा में धांधली का आरोप लगाया है। इस संबंध में रविवार को भेल गेट पर अभ्यर्थियों ने परिक्षा में धांधली लगाते हुए प्रदर्शन किया है। परिक्षा में धांधली लगाते हुए अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया है। साथ ही परीक्षा प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए कहा कि परीक्षा के दौरान कई अनियमितताएं सामने आई हैं। उन्होंने परीक्षा को निरस्त कर दोबारा आयोजित किए जाने की मांग की है‌। यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्यवाही नहीं की गई तो आंदोलन करेंगे।

इस दिन आयोजित हुई थी परीक्षा

रिपोर्ट्स के मुताबिक बीएचईएल आरटीजन भर्ती परीक्षा 515 पदों के लिए आठ अक्टूबर को आयोजित की गई थी। परीक्षा का आयोजन देशभर के विभिन्न केंद्रों पर किया गया‌। जिसमें उत्तराखंड के तीन परीक्षा केंद्र भी शामिल रहे। अभ्यर्थियों का आरोप है कि 90 मिनट की परीक्षा समाप्त होने के बाद उनसे प्रवेश पत्र लेकर 15 मिनट के लिए दोबारा लाॅगिन करवाया गया। यह सभी अभ्यर्थियों के साथ नहीं किया गया। अभ्यर्थियों का कहना है कि परीक्षा समाप्त होते ही सभी से प्रवेश पत्र ले लिए गए लेकिन केवल कुछ ही परीक्षार्थियों का लागिन दोबारा कराया गया। इसके बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र वापस नहीं दिए गए। इसको लेकर अभ्यर्थियों में भारी रोष है।