नैनीताल से जुड़ी खबर सामने आई है। नैनीताल जिले पुलिस ने चोरी की घटना का खुलासा किया है।
पुलिस में दी तहरीर
दि0-09.10.2025 को वादिनी सुशीला आर्या पति रमेश चन्द्र नि0- जवाहर ज्योति दमुवांढूंगा थाना-काठगोदाम जिला- नैनीताल ने तहरीर दी। जिसमें बताया कि वह करवाचौथ की खरीददारी के लिए बाजार में आयी थी तो साहुकारा लाईन बाजार मंगलपड़ाव के बाहर फड़ में खरीददारी के दौरान अचानक पीछे से आयी दो महिलाओं ने हाथ में कपड़े का थेले के अन्दर से पर्स चोरी किया। तहरीर के आधार पर थाना हल्द्वानी में एफआईआर नं0-340/2025 धारा 303(2) भा0न्या0सं0 पंजीकृत किया गया। उक्त अभियोग की विवेचना उ0नि0 गौरव जोशी चौकी प्रभारी मंगल पङाव के सुपुर्द की गयी।
पुलिस ने किया गिरफ्तार
इस मामले में पुलिस टीम द्वारा अभियोग से सम्बन्धित संदिग्ध महिलाओ की पुलिस कन्ट्रोल रूम सीसीटीवी प्रभारी उ0नि0 जितेन्द्र सिंह से सहायता प्राप्त कर पुलिस कन्ट्रोल रुम द्वारा शहर के सीसीटीवी फुटेज व आसपास के कैमरे का अवलोकन कर फुटेज के माध्यम से चौकी मंगलपड़ाव क्षेत्र सिंधी चौक हल्द्वानी के पास उक्त दोनो महिलाओ मिथलेश पत्नी सुरेन्द्र उम्र- 24 वर्ष नि0- पूनापुर बिसलपुर रोड जिला- बरेली उ0प्र0 एवं मीना पत्नी रामकिशोर नि0- ट्रांजिट कैम्प पोस्ट आफिस वाली गली रुद्रपुर मूल निवासी- ग्राम चौखण्डी पो0- अलईया थाना-हाफिजगंज जिला बरेली उ0प्र0 को पकड़ कर तलाशी ली गयी तो उक्त महिलाओ से वादिनी का पर्स रंग भूरा मय रु0- 3000/- आधार कार्ड व रिज्यूम तथा एक एटीएम कार्ड बरामद हुआ। अभियोग में धारा 317(2),3(5) भा0न्या0सं0 की बढोत्तरी कर अभियुक्ता मीना एवं मिथलेश उपरोक्त को धारा 303(2),317(2),3(5) भा0न्या0सं0 में गिरफ्तार किया। इससे पहले भी यह महिलाएं हल्द्वानी बाजार में चोरी कर चुके हैं। दोनों रिश्ते में बुआ भतीजी हैं।
गिरफ्तारी टीम रहीं शामिल
▪️उ0नि0 गौरव जोशी प्रभारीचौकी मंगलपड़ाव ▪️कोतवाली हल्द्वानी
▪️का 866 नापु भूपाल सिंह मंगलपड़ाव कोतवाली हल्द्वानी
▪️का0 65 नापु संतोष बिष्ट मंगलपड़ाव कोतवाली हल्द्वानी
▪️म0का0 93 नापु राधारानी मंगलपड़ाव कोतवाली हल्द्वानी