उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कुआंवाला (डोईवाला) स्थित यूथ फाउंडेशन ट्रेनिंग एरिया में आयोजित ‘अग्निवीर संवाद’ कार्यक्रम में हजारों युवाओं से सीधा संवाद किया।
की यह घोषणाएं
इस दौरान मुख्यमंत्री ने युवाओं के सवालों के जवाब दिए और देश सेवा का जज्बा रखने वाले युवाओं के हित में दो बड़ी और महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने युवाओं को संबोधित करते हुए घोषणाएं कीं कि पूर्व सैनिकों और अग्निवीरों को स्वरोजगार से जोड़ने और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राज्य सरकार अपनी प्रसिद्ध ‘होमस्टे योजना’ में इन्हें अतिरिक्त छूट और रियायतें देगी।
साथ ही देश सेवा के बाद लौटने वाले अग्निवीरों को सम्मानजनक रोजगार के अवसर मुहैया कराने के लिए एक विशेष सेल गठित की जाएगी, जो सीधे तौर पर उनके नियोजन के लिए काम करेगी।
सरकारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण का फैसला
संवाद के दौरान मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड को ‘वीरभूमि’ बताते हुए कहा कि सैनिकों और उनके परिवारों का सम्मान करना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कहा कि अग्निवीरों के भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बनाने के लिए हमारी सरकार ने राज्य की सरकारी सेवाओं में 10% क्षैतिज आरक्षण देने का ऐतिहासिक निर्णय लिया है। हमारा लक्ष्य अग्निवीरों के अनुशासन, कड़े प्रशिक्षण और कौशल का प्रभावी उपयोग करते हुए उन्हें विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर अवसर प्रदान करना है।